पत्नी से झगड़ा कर अधेड़ ने कीटनाशक पीकर दी जान

angara(ranchi)  सिकिदिरी थाना क्षेत्र के पिपराटोली गांव निवासी नितला गंझू (54 वर्ष) ने घर में रखे कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की दोपहर एक बजे की है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। बताया जाता है कि नितला गंझू  का शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी कुंती देवी के बीच काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखा कीटनाशक दवा को पी लिया। ग्रामीण पुलिस को बगैर सूचना दिए शव को दफनाने के फिराक में थे। सिकिदिरी थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। ं

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم