 |
अधिकारियों को निर्देश देते आदित्य साहू |
angara(ranchi) राज्य सभा सदस्य आदित्य प्रसाद सही ने शनिवार को सिकिदिरी के रोहनडीह महतो टोली में भारत माला प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे में अंडर पास की ऊंचाई कम करने को लेकर ग्रामीणों और एनएचएआई के अधिकारियों के बीच वार्ता कराकर समस्या का समाधान कराया।एनएचएआई की ओर से प्रोजेक्ट डायरेक्ट एकता कुमारी उपस्थित थी। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में वार्ता के अनुसार अंडर पास की ऊंचाई 14 फ़ीट ऊंचाई रखने की बात कही गई थी परन्तु इसकी ऊंचाई 10 फ़ीट रखी जा रही है। ऊंचाई कम होने से बड़े वाहनों को आने- जाने में परेशानी होगी। सांसद ने एनएचएआई के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या समाधान निकलते हुए अंडर पास सड़क की ऊंचाई 14 फ़ीट रखने की बात कही। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ऊंचाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। मौके पर खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिप सदस्य सरिता देवी, पंसस अनिल महतो, मानकी राजेंद्र शाही मुंडा, मार्शल महतो, नीलमोहन पाहन, समुन्द्र पाहन, मनी मुंडा, धनेश्वर बेदिया, सुनील महतो, बालक महतो, राजधाम साहू, फुलेन्द्र महतो, संजय महतो, सोमनाथ बेदिया आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.