 |
मृतका फूलमनी कुमारी |
angara(ranchi) बरवादाग पंचायत के काशीडीह निवासी छात्रा फूलमनी कुमारी(19) की सर्पदंश से मंगलवार की सुबह में मौत हो गई। वह जोन्हा प्लस टू स्कूल के 12वीं की छात्रा थी। फूलमनी स्व. महादेव उरांव की पुत्री है। बताया जाता है कि फूलमनी अपने घर के जमीन में मां के साथ सोई हुई थी। रात दस बजे के करीब उसे विषैले करैत सांप ने डंस लिया। इसी बीच परिवार के अन्य लोगों ने विषैले करैत सांप को पकड़कर मार डाला। परिजन फूलमनी का झाडफूंक कराने लगे। तीन बजे रात को उसकी हालत बिडगड़ने लगी। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही कि सुबह में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि शुरू में उसे सर्पदंश का एहसास ही नही हुआ। जिस कारण इलाज शुरू कराने में विलंब हुआ। इस मामले में अनगड़ा थाना में यूडी केस दर्ज किया। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने मृतक के परिजन को आपदा राहत कोष से चार लाख रूपया मुआवजा व एक आबुआ आवास योजना का लाभ देने की मांग की।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.