GA4-314340326 करमा पर्व में डीजे बजाने पर लगा प्रतिबंध

करमा पर्व में डीजे बजाने पर लगा प्रतिबंध

angara(ranchi)  केन्द्रीय सरना समाज उत्थान समिति की बैठक चिलदाग में केन्द्रीय अध्यक्ष जमल मुंडा की अध्यक्षता में हुई। निर्णय हुआ कि 2 सितंबर को संयोत (उपवास), 3 सितंबर को करमा महापर्व, 4 सितंबर को करम डाली का विर्सजन किया जाएगा। जमल मुंडा ने कहा कि करमा पर्व में डीजे बाजा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके जगह सभी अखाड़ा में पारंपरिक रीति रिवाज का गीत, ढोल-मांदर का उपयोग करें। साथ ही झारखंड सरकार से सभी प्रखंड मुख्यालयों में दिशोम गुरू का आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से महेश मुंडा, सूरज मुंडा, रतिलाल पाहन, राजेन्द्र मुंडा, तनीजर मुंडा, मधु पाहन, अशोक पाहन, बलराम पाहन, प्रदीप पाहन, सोहन पाहन, राशो पहलाइन, मदरा मुंडा, देवराज पाहन, सावना मुंडा, मुन्ना मुंडा, जनमलाल पाहन, श्रीनाथ मुंडा आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم