 |
अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह |
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi) पिछले एक पखवाड़ा में अनगड़ा थाना क्षेत्र में 30 एकड़ से अधिक भूमि में की जा रही पोस्ते की खेती को पुलिस नष्ट कर चुकी है। पहली बार रैयती भूमि में खेती करनेवाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है। अभी तक अफीम की खेती के खिलाफ तीन प्राथमिकी इस वर्ष दर्ज की जा चुकी है। इससे पूर्व सिर्फ सनहा दर्ज होता रहा है। सनहा दर्ज होने की स्थिति में मामला रफा-दफा हो जाता था। लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने से अफीम तस्करों में हड़कंप है। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह बताते है केस के अनुसंधान के क्रम में भू-स्वामी का खुलासा हो जाएगा।
नष्ट किये गये अफीम की खेती का जीआर लेकर भू स्वामी का लगाया जा रहा पता
नष्ट किये गये अफीम की खेती का जीआर लेकर उसे अंचल कार्यालय से वेरिफाई कर जमीन का स्वामी का पता चलाया जा रहा है। जैसे ही जमीन स्वामी का नाम सामने आये उसे गिरफतार करके जेल भेजा जाएगा। जिससे दशकों से जारी अफीम की खेती करनवाले रैकेट का खुलासा भी संभव है। इससे आनेवाले सालों में अफीम की खेती में कमी आएगी। थाना प्रभारी ने लोगों से आहवान किया कि वे वैकल्पिक कृषि की ओर ध्यान दे। हर हाल में अफीम के खेती के समूल नाश करने तक अनगड़ा पुलिस अभियान चलाते रहेगी।
एक पखवाड़ा में 30 एकड़ भूमि में लगे अफीम की खेती को किया जा चुका है नष्ट
 |
नष्ट किया जा रहा अफीम की खेती |
इधर बुधवार को अनगड़ा थाना क्षेत्र के रामडेरा कोचाटोली में किये जा रहे अवैध अफीम के खेती को बुधवार को अनगड़ा थाना की पुलिस ने नष्ट किया। सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, एसआई उत्तम कुमार पासवान व एएसआई सचिन लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस ने जंगल किनारे करीब 5 एकड़ भूमि पर लगे अफीम के खेती को ट्रैक्टर से नष्ट कराया। अभियान व छापामारी के दौरान पाया गया कि अफीम (पोस्ता) की खेती किया जा रहा है। इस अवैध खेती के मामले में अनगड़ा थाना काण्ड संख्या 05/25 दर्ज कर खेती करनेवाले लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.