silli(ranchi) एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा सिल्ली मंडल कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कई जगहों पर पौधरोपण किया। भाजपा सिल्ली मंडल के संयोजक राजेंद्र प्रसाद साय ने अपने निज निवास परिसर में पिता परमानंद साय व माता काली दासी देवी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के रांची जिला कानुनी सलाहकार प्रो ललीत प्रसाद, सिल्ली मंडल कोषाध्यक्ष शैलेंद्र बड़ाइक, मंडल मंत्री चंदन गोस्वामी व वरिष्ठ कार्यकर्ता शंभूनाथ कुम्हार मौजूद थे। मौके पर प्रो ललीत प्रसाद ने बताया की देश को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचाने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में सिल्ली में पौधे लगाये गये। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिल्ली में भाजपा का पौधरोपण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.