angara(ranchi) सोहोवती देवी पब्लिक स्कूल(एसडीपीएस) चिलदाग के बच्चों ने शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को लेकर प्रभातफेरी निकाला। स्कूल परिसर से शुरू हुआ प्रभातफेरी चिलदाग, बेड़वारी, गोंदलीपोखर चौक होते हुए वापस स्कूल पहुंचा। बारिश के बावजूद भींग भींगकर बच्चें प्रभातफेरी में शामिल हुए। अपने अपने हाथों में तख्ती लिए बच्चें लोगों से नशापान से होनेवाली बिमारियों, नुकसान आदि की जानकारी दे रहे थे। इसका नेतृत्व स्कूल के निदेशक डा. अमर कुमार चौधरी, सचिव डा. कुमुद कला मेहता कर रहे थे। डा. अमर कुमार चौधरी ने लोगों से अपने अपने जीवन में नशापान से दूर रहने का आहवान किया।
सोहोवती देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नशामुक्ति अभियान को लेकर निकाला प्रभातफेरी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.