silli(ranchi) प्रखंड के कुटाम राधा रमण मंदिर परिसर में शुक्रवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय राधा रमण महोत्सव के आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन एवं ग्रामीणों के बीच एक बैठक का आयाेजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के संचालक दास गदाधर दास ने की। सर्वसम्मति से महोत्सव का आयोजन आगामी 19 से 27 अगस्त तक किए जाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव में बलराम जयंती, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, प्रभुपाद आविर्भाव महोत्सव प्रमुख कार्यक्रम होंगे। इस दौरान छौ नृत्य, भागवत कथा, पुष्पाभिषेक, गौ पूजा, अंतर विद्यालय आर्ट एंड कल्चर प्रतियोगिता समेत कई प्रतियोगिताएं आकर्षण के केंद्र होंगे। बैठक में गुरुकुल के आचार्य, विद्यार्थी समेत आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
नौ दिवसीय राधारमण महोत्सव 19 अगस्त से
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.