 |
मृतका सेफाली कुमारी |
ओम प्रकाश सिंह/Sonahatu(ranchi) थाना क्षेत्र के बांकु गांव में रिश्ते को शर्मसार करने की घटना हुआ है। गांव में तीन दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा था। बुधवार रात रामायण पाठ का दूसरा दिन था। अचानक एक व्यक्ति भी भीड़ को चीरते हुये आया और तलवार से कई वार किया। तलवार के वार से
5 वर्षीय सेफली कुमारी का मौत तत्काल हो गया।
हमला से पुसुमनी देवी,कार्तिक मुंडा ओर सोमवारी देवी को चोट लगी है। ग्रामीणों ने तत्काल हमलावर को पकड़ कर बांध दिया।और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस तत्काल पहुँच कर हमलावार को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया
हमलावर दिगम्बर सिंह मुंडा तमाड़ थाना क्षेत्र के अगरा गांव का रहने वाला है। बांकु गांव में ससुराल है। आरोपी हमलावर की पत्नी दो माह से मैयके बांकु गांव आयी हुई थी। अपनी पत्नी को लेने गांव आने पर पत्नी को घर में नही मिलने पर
तलवार लेकर अपने पुसुमनी को मारने के लिये रामायण पाठ के भीड़ में घुस कर सास पर वार कर दिया। हमला में सास को कुछ चोट लगी। दूसरा वार से साला के बेटी 5 वर्षीय शेफाली कुमारी को लगा जिससे उसकी मौत हुई। तलवार के हमले से साला की पत्नी सोमवारी देवी और एक ग्रामीण कार्तिक मुंडा को भी चोट लगी है।
 |
घटनास्थल |
ग्रामीणों ने तत्काल हमलावार को पकड़ कर बांध दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी चन्दन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों के बयान पर छानबीन किया जा रहा है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.