अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) गेतलसूद स्कूल मैदान में गुरुवार को महावीर मंडल गेतलसूद के तत्वावधान में अस्त्र-शस्त्र चालन सह झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखाड़ा पूजन सांसद संजय सेठ ने किया। वहीं उदघाटन सांसद संजय सेठ, विधायक राजेश कच्छप, प्रमुख दीपा उरांव, मंडल के मुख्य संरक्षक जैलेंद्र कुमार, मुखिया शांति मुंडा ने किया। मौके पर लाठी खिलाड़ियों ने करतब दिखाए। झांकी प्रदर्शनी आयोजित हुई। अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता की चैंपियन फ्रेंड्स क्लब जगरनाथपुर धुर्वा, द्वितीय पुरस्कार ब्लौरा व तृतीय पुरस्कार मां दुर्गा क्लब चितरपुर रामगढ़ रहा। एकल प्रदर्शनी में अमित चौधरी व खुशबू कुमारी को दिया गया। झांकी का विजेता भुसुर, द्वितीय सिरका नयाटोली व तृतीय नयाटोली आनंदी की टीम रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को 15 हजार नकद, उपविजेता को 10 हजार नकद व तीसरे स्थान पर रही टीम को 7 हजार नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता के तीनों विजेता को एक एक डंका भी दिया गया। अध्यक्षता महावीर मंडल गेतलसूद के अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने किसा। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामटहल चौधरी, भाजपा रांची जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, प्रमोद सिंह, सुजीत सोनी, रामसाय मुंडा, अध्यक्ष संतोष सिन्हा, शंकर बैठा, हर्ष राज, संजय नायक, भोला महतो, गौरीशंकर मुंडा, बिगेश्वर महतो, शिकारी महतो, आलोक राज बैठा, नीलमोहन पाहन, रितेश उरांव, राजीव सिंह, सीताराम मुंडा, बिरेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित थे। चैंपियन जगरनाथपुर की टीम
झलकियां:
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.