GA4-314340326 राहे में उल्लास के साथ निकला रामनवमी जुलूस

राहे में उल्लास के साथ निकला रामनवमी जुलूस

 rahe(ranchi) प्रखंड  क्षेत्र में बुधवार को धूमधाम से उल्लास के साथ रामनवमी मनायी गयी। लोग बजरंगबली मंदिर सहित अपने घरों में पूजन के बाद बजरंगबली का झंडा उठाया। राहे में शोभायात्रा भी निकाली गई। बजंरगबली कमिटि उपरटोली, राज क्लब धोबी टोली, पाठकडीह ओर नावागांव कमिटि वाले शोभायात्रा निकाले। सोलह आना परिसर राहे में युवको के द्वारा पाराम्परिक हथियार से करतब दिखाए। लाठी डंडे का खेल भी आकर्षक रहा। सोलह आना समिति के द्वारा सभी समितियों को तलवार और भाला पुरस्कार में दिये।

जिप सदस्य बादल महतो के द्वारा युवकों को अंगवस्त्र दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी फैज रब्बानी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, भाजपा नेता विनय महतो धीरज, जगन्नाथ मुखर्जी, जिप सदस्य बादल महतो, उप प्रमुख उमेश महतो, समिति के मनोज चटर्जी, कमलाकांत सिंह, सुशांत सिंह, इंद्रजीत बैठा, राजेश बैठा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم