और सुदेश महतो बने कक्षा नौ के छात्र, स्मार्ट क्लास की ली जानकारी

छात्र बने सुदेश ने स्मार्ट क्लास की ली जानकारी
ओमप्रकाश सिंह/sonahatu(ranchi)  विधायक सुदेश महतो ने सोमवार को सोनाहातू प्रखंड के हाई स्कूल बारेडीह में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एंव फीता काटकर किये। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक सुदेश महतो ने कहा कि हमारा प्रयास क्वालिटी एजुकेशन देने की है। शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन किये जायेंगे। सिल्ली विधानसभा के 26 हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास से शिक्षा देने की तैयारी है। बच्चे ब्लैक बोर्ड से डिजिटल बोर्ड की ओर जा रहे है। शिक्षा में नयी क्रांति लाने की तैयारी है। निशुल्क बस सेवा, निशुल्क कोचिंग, निशुल्क लाइब्रेरी, की तैयारी किया जा चुका है। इधर ऑडियो/विजुअल प्रणाली से पढ़ाई होने से बच्चे भी काफी उत्साहित थे। 
मौके पर सुदेश महतो बच्चों के साथ कक्षा नौ में बैठकर गंभीरता के साथ स्मार्ट क्लास से होनेवाली पढ़ाई की जानकारी ली। एक छात्र के रूप में स्मार्ट क्लास की बारीकियों को समझा। अपने बीच सुदेश को बैठा देख बच्चों भी काफी खुश दिखे। अभिभावकों ने नये व्यवस्था की पढ़ाई से काफी खुश थे। स्मार्ट क्लास कानपुर आईआईटी के पासआउट युवकों के दिशानिर्देश पर संचालित होगा। इस अवसर पर दोनों स्कूल में स्मार्ट क्लास के लिये बैंच-डेक्स भी दिये गये। समारोह में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया। मौके पर बीडीओ खगेश कुमार,बीईओ विमलकांत झा, सुनील सिंह,चितरंजन महतो,संजय महतो,बीणा मुंडा,धरनी देवी,मुखिया मनोज मुंडा,रमेश मुंडा,सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم