सुदेश ने बारेडीह गांव में दो योजनाओं का किया शिलान्यास

 sonahatu(ranchi)  विधायक सुदेश महतो ने सोमवार को सोनाहातू प्रखंड के बारेडीह गांव में 9 लाख की लागत से दो योजनाओं का शिलान्यास किये। विधायक निधि से बारेडीह गांव में 200 फीट पीसीसी सड़क और 200 फिट गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किये। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गांव की जरूरत को पूरा किया जा रहा है। पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य पर वृहत पैमाने पर काम किये जा रहे है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम किया जा रहा है।गांव में राजनीतिक जागरूकता लाने का काम किया गया है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। मौके पर बीडीओ खगेश कुमार, बीईओ विमलकांत झा, सुनील सिंह, चितरंजन महतो, संजय महतो, बीणा मुंडा, धरनी देवी, मुखिया मनोज मुंडा, रमेश मुंडा सहित काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم