 |
| सड़क में लग रहा साप्ताहिकी बाजार |
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) सिल्ली हाटबगान स्थित संध्या बाजार पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के कारण साप्ताहिक सोमवार बाजार में कई दुकानदार अपनी दुकान सड़क किनारे लगा रहे है। जिससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों एवं राहगीरों की आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सड़क जाम भी हो जाती है जिसमें अक्सर एम्बुलेंस वाहन भी फंस जाती है। हादसे की आशंका भी लगातार बनी रहती है। हाट बगान बाजार का हाल भी खस्ता है बरसों पुराना शेड क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा के दिनों में पूरे बाजार परिसर में जल जमाव हो जाता है। कुछ दुकानदार अपने हिसाब से चबूतरा बनाकर दुकान लगा रहे है। जिससे बाजार और संकीर्ण हो गई है। बाजार में सभी चीज की दुकान लगती है। मछली, मुर्गा, खासी एवं बत्तख मांस बिक्री भी एक ही जगह होती। मांस दुकान के लिए अलग से जगह व्यवस्था नहीं रहने के कारण बजार में गंदगी भी फैल रही है। बाजार की जमीन की लगातार अतिक्रमण हो रही है इसे नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में बरसों पुराना बाजार का अस्तित्व मिट जाएगा। बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से बाजार की व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है। वहीं अतिक्रमण करने वालो पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.