सुदेश महतो ने एक करोड़ की लागत से बननेवानी विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

 silli(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शनिवार को सिल्ली प्रखंड के हलमाद पंचायत में  लगभग 1 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इन अवसरों पर विभिन्न शिलान्यास स्थलों पर सुदेश महतो ने कहा कि विद्यालय में सभी मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बच्चों से  अपना पुरा ध्यान पढ़ाई पर ध्यान देने का सुझाव दिया। वहीं उन्होंने कहा कि गांवों के मुलभुत समास्याओं को दुर करते हुए  क्षेत्र का विकास के लगातार कार्य की जा रही है। बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क आदि क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास को गति देने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य के संवेदकों को तय समय पर गुनवत्ता पुर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने ग्रामीणो को निर्माण कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। 

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

आजसू पार्टी केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सुनील सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी सुशील महतो,  जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, बीईईओ विमल कांत झा,  बीपीओ मनोज कुमार, सोमरी देवी, मुखिया माया देवी, हरिपद मांझी, सोमरा मांझी, पंसस राजेंद्र बेदिया, अनिल मांझी, देव नारायण महतो, विक्रम ठाकुर, बबलू अंसारी, दुर्योधन महतो, परमेश्वरी देवी, ताराचंद महतो, सुचांद महतो, समेत महिला समिति सदस्य, आजसू पार्टी पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी, चुल्हा प्रमुख समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

इन विकास योजनाओं का रखा गया आधारशिला

हलमाद पंचायत के जूमला गांव में विधायक मद से गार्डवाल निर्माण 150 फीट लागत राशि 4 लाख,  साहेदा में सामूहिक भवन निर्माण लागत राशि 7 लाख, भुली में 400 फीट पीसीसी पथ निर्माण लागत राशि 6 लाख 50 हजार तथा  हलमाद गांव में रविदास मुर्ती परिसर सुंदरीकरण, वहीं डीएमएफटी मद से राप्रा विद्यालय हलमाद में चारदिवारी निर्माण लागत राशि 7 लाख, प्लस 2 विद्यालय हलमाद में दो अतिरिक्त कमरे का निर्माण लागत राशि 19 लाख व चारदिवारी निर्माण लागत 42 लाख  रुपए शामिल है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم