सीएए के पूर्व महासचिव की माता का हुआ अंतिम संस्कार

 

 मुटरी देवी
angara(ranchi) छोटानागपुर फुटबाल एसोसिएशन(सीएए) के पूर्व महासचिव खिजुर टोली बूटी निवासी संजय कुमार महतो की माता मुटरी देवी 103 वर्ष का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। रविवार की शाम में इनका निधन हो गया था। अंतिम संस्कार जुमार नदी के किनारे किशुनपुर बूटी मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर काफी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, मो. फरीद, रणधीर चौधरी, सरोजनाथ महतो, पवित्रो मित्रा, संजय महतो, रौशन मिंज, गंगा लकड़ा, शिवदास गोस्वामी, शंकर बैठा, राजन महतो, प्रकाश यादव आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم