अच्छी पहल: सिल्ली थाना के पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

 silli(ranchi)  सिल्ली सीएससी की ओर से शनिवार को सिल्ली थाना में स्वास्थ्य शिविर लगाकर सभी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच सीएससी चिकित्सा प्रभारी डा. मुकेश कुमार, डा. विवेक कुमार, लैब टेक्नीशियन नैंसी कुमारी एएनएम रंजीता लकड़ा ने की। 25 से अधिक पुलिस अधिकारी व पुलियकर्मियों की जांच की गई। बेहतर स्वास्थ्य को लेकर उन्हें आवश्यक सुझाव भी दिए गए। लैब टेक्नीशियन द्वारा शुगर व बीपी की जांच की गई। वहीं टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर ही इन पुलिस कर्मचारियों को चिकित्सक के परामर्श पर आवश्यक उपचार बारे भी बताया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न परिस्थितियों में काम करते हुए जनसेवा का अपना धर्म निभाना होता है। ऐसे में वे अपने स्वास्थ्य के प्रति उतना ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में सिल्ली पुलिस द्वारा समय-समय पर पुलिस कर्मचारियों के लिए विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित कर उनके स्वास्थ्य की जांच करवाई जायगी। ताकि पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। अगर पुलिस कर्मचारी स्वयं स्वस्थ होंगे तभी वे बेहतर ढंग से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर पाएंगे। इस मौके पर छोटेलाल पटेल, संजीव कुमार, महतो दीपक, कुमार शशि भूषण चौबे समेत थाना के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم