silli(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को सिल्ली प्रखंड के बंता हजाम दक्षिणी पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र समेत तीन पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसमें बनता हजामत दक्षिणी पंचायत के हजाम गांव मे स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण व 350 फीट पीसीसी पथ, झाबरी में 350 फीट पीसीसी पथ एवं सालीसेरेंग में 400फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य शामिल है। स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य पीएम- एबीएचआईएम की योजना मद से एवं पीसीसी पथ निर्माण कार्य विधायक मद की राशि से किया जाना है। मौके पर विधायक ने कहा कि गांवों के मुलभुत समास्याओं को दुर करते हुए क्षेत्र का विकास के लगातार कार्य की जा रही है। बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क आदि क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास को गति के लिए हम सजग है। आगे भी विकास की सभी कार्य तेजी से चलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य के संवेदकों को तय समय पर गुनवत्ता पुर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने ग्रामीणो को निर्माण कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। मौके पर गूंज अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, विजय चंद्र महतो, पुर्व मुखिया शुशील सिंह मुंडा, भवेश हाजरा, शिशुपाल महतो समेत महिला समिति सदस्य, आजसू पार्टी पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी, चुल्हा प्रमुख समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
सुदेश महतो ने स्वास्थ्य उपकेंद्र व तीन पीसीसी पथ निर्माण कार्य की रखी आधारशिला
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.