silli(ranchi) दिवाली एवं छठ के त्योहार को शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर सिल्ली थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया. इस मौके पर दिवाली में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं अप्रत्याशित घटनाओं एवं अपराधों पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से विचार विमर्श किया गया. शांति समिति के सदस्यों ने दिवाली के मौके पर संभावित चोरी की घटना पर रोक लगाए जाने और छठ के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सुझाव दिए. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने वालों पर कठोर कारवाई की जाएगी. उन्होंने सभी सदस्यों से त्योहारों के मौके पर अपेक्षित सहयोग किए जाने का आग्रह किया. इंस्पेक्टर नीरज कुमार, सिल्ली थाना प्रभारी लाल जी एवं मुरी ओपी थाना प्रभारी विपुल ओझा ने भी अपने विचार रखे. इस मौके पर काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.
सिल्ली में शांति समिति के सदस्यों की बैठक
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.