sonahatu(ranchi) प्रखंड क्षेत्र के डोमाडीह गांव में गुरूवार की रात 15 से 20 की संख्या में जंगली हाथियों ने झुंड ने किसान कैलाश महतो ,बसंत महतो, रामेश्वरम महतो,शक्तिपदो महतो, हरिपदे महतो, राजेश महतो, मनसा महतो, अजीत महतो, लखीन्दर महतो, राजकुमार महतो, जादू राम महतो, ललेन्दर महतो, किशोर महतो, अर्जुन महतो, घासीराम, भारत, करण महतो ,नीलकमल महतो, आदि के खेत मे तैयार धान लौकी ओर नेनुआ को मन भर खाया और तहस-नहस कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के लापरवाही के कारण किसान नुकसान झेल रहे है।वन विभाग क्षेत्र में कुछ लोगों के साथ मिल कर बुंडू रेंज ओर तमाड़ रेंज का खेला कर रहे है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। फसलों का क्षति होने के बाद सरकार द्वारा बहुत ही कम मुआवजा दिया जा रहा है जिसके चलते किसानों के लिए चिंता बना हुआ है। हाथियों का झुंड 3 दिन से बारेंदा पहाड़ी में डेरा जमाये हुये है।
डोमाडीह में हाथियों के झुंड ने फसल को रौंदा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.