angara(ranchi) सिरका पंचायत को आदर्श पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रो. साहू के ओरमांझी स्थित आवास में ज्ञापन सौंपा गया। इसपर प्रो. साहू ने आश्वस्त किया कि आदर्श पंचायत से संबंधित नोटिफिकेशन आने पर इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। रौशनलाल मुण्डा ने बताया कि लोकसभा सांसद व राज्यसभा सदस्य किसी भी पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में गोद ले सकते है। सिरका पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के सभी कारण मौजूद है। गेतलसूद डैम से हुए विस्थापन के कारण पंचायत का अभी तक अपेक्षित विकास नही हो पाया है। सभी जाति धर्म के लोग इस पंचायत में निवास करते है। काफी संख्या में पंचायत से प्रतिवर्ष मजदूरों का पलायन होता है। आदर्श पंचायत घोषित होने से गांव में लोगों को रोजगार मिलने से पलायन भी रूकेगा और पंचायत का अपेक्षित विकास भी होगा। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेश साहू, युवा नेता आशीष साहू, बिपिन मुंडा, शिबू मुंडा, राजू महतो, पारसनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
सिरका को आदर्श पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर राज्यसभा सदस्य से मिले सिरका मुखिया, सौंपा ज्ञापन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.