गोला फेंक में आयुष को मिला गोल्ड

angara(ranchi)  सिकिदिरी फुटबाल मैदान चल रही जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में मंगलवार को गोला फेंक में आयुष कुमार ने गोल्ड जीता। इस स्पर्धा को रजत विनोद प्रजापति व कांस्य आकाश कुमार को मिला। सीनियर तावा फेंक में विनोद प्रजापति को स्वर्ण, अमन गंझू रजत, आकाश कुमार कांस्य, सब जूनियर बालिका गोला फेंक में स्वाती कुमारी को स्वर्ण, आंचल कुमारी रजत, अनुष्का राज कांस्य, सब जूनियर बालिका तावा फेंक में श्रेया कुमारी को स्वर्ण, आंचल कुमारी रजत, लवली कुमारी कांस्य, तावा फेंक जूनियर बालक विशेष करमाली को स्वर्ण, विशाल करमाली रजत, निखिल कुमार कांस्य, सब जूनियर तावा फेंक में प्रियंका कुमारी स्वर्ण पदक, साक्षी कुमारी रजत, सेजल जायसवाल ने जीता कांस्य पदक। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजीव जायसवाल, विशिष्ट अतिथि स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना के कनीय अभियंता व प्रधान लिपिक रामाश्रय प्रसाद ने सभी विजेताओं को पदक व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, रमण कुमार, सत्यपाल राउत, राजकुमार, दिलीप कुमार, अमन जायसवाल, पिंकी कुमारी, रोहित क्षेत्री, विजय सिंह, कुंती देवी, मघु करमाली, संजय राणा, संजू गोस्वामी, भोला करमाली, संदीप कुमार वर्मा, विजय रजवार, रवि करमाली, विवेक, अमित महतो, रोहित कपरदार, संदीप मुंडा, दीपक महतो आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم