angara(ranchi) सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में चल रही जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में शुक्रवार को 400 मीटर बालिका जूनियर का गोल्ड रितिका कुमारी ने जीता। इस स्पर्धा में रजत विजेता कुमारी व कांस्य मनीषा कुमारी को मिला। 100 मीटर बालक में आदित्य महतो स्वर्ण, संदीप कुमार रजत, स्निफ अंसारी कांस्य, केला दौड़ बालिका में सुरभि चंद्रा को स्वर्ण, सोनाली कुमारी रजत, तनवी कुमारी कांस्य, बालक वर्ग में राजवीर राम स्वर्ण पदक, अंश महतो रजत, अनुज करमाली ने कांस्य जीता।
मुख्य अतिथि जशपुरिया बीएड कॉलेज के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ठ अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमन यादव, भाजपा प्रलेख विभाग के सह संयोजक रणधीर कुमार दास ने सफल प्रतिभागी को मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, महासचिव सत्यपाल राउत, अमन जायसवाल, पिंकी कुमारी, रोहित क्षेत्री, विजय सिंह, कुंती देवी, संजय राणा, संजू गोस्वामी, संदीप कुमार वर्मा, विजय रजवार, रवि करमाली, विवेक, रोहित कपरदार आदि मौजूद थे।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.