37वीं नेशनल गेम: स्वर्ण पदक के एक कदम दूर झारखंड के तीरंदाज

 

silli(ranchi) गोवा में  29 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलने वाले  37वी  राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी प्रतियोगिता में  झारखंड रिकर्व महिला टीम फाइनल में प्रवेश कर गई है। जिसमे  टीम में तीरंदाज दीपिका कुमारी, दीप्ति कुमारी  (सिल्ली), अघनी कुमारी (सिल्ली) कोमोलिका बारी शामिल है। सभी तीरंदाज आगामी 6 नवंबर को स्वर्ण पदक के लिए निशाना साधेंगे। सिल्ली वुशु एकाडमी के शशिकांत ने भी कास्य पदक झारखंड के लिए पक्का किया है। इनके सफलता पर बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर सिल्ली के संरक्षक सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो एवं अध्यक्ष नेहा महतो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अघनी ने कड़ी मेहनत और लगन से पाया मुकाम

कहते हैं अगर मन में कुछ करने की मंशा हो और कड़ी मेहनत और लगन से कोई कार्य किया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है। यह कहावत तीरंदाज अघनी ने सच कर दी। अपने सात साल  के कड़े प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण के दौरान कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने गोल्ड, सिलवर और ब्रांच मेडल प्राप्त किया है। सिल्ली विधानसभा के टांगटांग गांव में एक किसान परिवार में जन्म लिया।  जिनके बचपन में ही पिता का साया उठ गया। पर वो कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उनके बड़े भाई ने उसे परवरिश दी। बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के कोच प्रकाश राम ने बताया कि उसके कुछ कर गुजरने के जुनून को देखकर स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने उसे  7 साल पहले आर्चरी सेंटर में लाकर दाखिला ही नहीं बल्कि उसे इक्विपमेंट की भी व्यवस्था की। जिस पर अघनी खरा उतर रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم