विभिन्न पार्टी के दर्जन भर लोग आजसू पार्टी में हुए शामिल


sonahatu(ranchi) प्रखंड के जामुदाग गांव में शनिवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक सुदेश महतो के समक्ष जामुदाग पंचायत के अन्य दलों के समर्थक दुर्गा प्रसाद महतो ओर धीरेंद्र महतो के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये। सुदेश महतो ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किये। इस अवसर पर इन्होंने कहा कि नये लोगों के शामिल होने से पार्टी को इनका अनुभव का लाभ मिलेगा। मौके पर पार्टी के सुनील सिंह, चितरंजन महतो, रूप कुमार सिंह, घनश्याम मुंडा, दिलीप कोईरी, शिवचरण मछुवा, बुदेश्वर कोईरी, काकू मंडल, रणविजय मंडल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم