सिल्ली के नये थाना प्रभारी लालजी ने दिया योगदान

 

सिल्ली थाना प्रभारी लालजी
silli(ranchi)  सिल्ली थाना में नये प्रभारी लालजी  ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने  सिल्ली थाना में पदस्थापित अन्य पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सिल्ली में शांति व्यवस्था बनाये रखना मेरी प्राथमिकता होगी।सभी को साथ मिलकर निष्पक्ष कार्य करते हुए अपने पद और दायित्व का निर्वहन करेंगे। मौके  पर एसआई श्रीकांत कुमार, आशीष रंजन, राजीव कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि पिछले 20 अक्टूबर को पुर्व थाना प्रभारी आकाशदीप को अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर निलंबन कर दिया गया था। तब से सिल्ली थाना में प्रभारी पद खाली था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم