GA4-314340326 तोरपा में मां दुर्गे को विदा करने से महिलाओं ने सिंदूर खेला

तोरपा में मां दुर्गे को विदा करने से महिलाओं ने सिंदूर खेला

एक-दूसरे को सिंदूर लगाने के बाद महिलाएं।
Torpa (Khunti): प्रतिमा विसर्जन के साथ ही पिछले नौ दिनों से जारी अनुष्ठान संपन्न हो गया। दुर्गोत्सव के दौरान काफी संख्या में लोग पंडाल व लाइटिंग का अवलोकन करने तोरपा पहुंच रहे थे। बुधवार को मां दुर्गा के भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा के बाद मां को विदाई दी गई। इस दौरान लोग भक्तिगीतों की धुन पर झुमते दिखे। पंडाल से  माता दुर्गा सहित गणेश, कार्तिकेय, माता लक्ष्मी, सरस्वती की प्रतिमा के साथ काफी संख्या में भक्त जुलूस के साथ तोरपा के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बड़ाईक टोली के तालाब में प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इससे पूर्व दशमी के दिन काफी संख्या में महिलाएं सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में खोइन्चा भर कर सिंदूर होली खेली गई। जहां मां का दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगी। बीते दस दिनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।

मां दुर्गे की प्रतिमा तालाब में विसर्जित।

Women played vermilion to bid farewell to Maa Durga in Torpa

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم