GA4-314340326 संत अलोसियस स्कूल अनगड़ा की आर्यना कुमारी ने तीरंदाजी में जीता सिल्वर

संत अलोसियस स्कूल अनगड़ा की आर्यना कुमारी ने तीरंदाजी में जीता सिल्वर

 

आर्यना कुमारी
Angara(ranchi) संत अलोसियस स्कूल अनगड़ा की कक्षा 8 की छात्रा आर्यना कुमारी ने सीबीएसई ज़ोनल (ईस्ट जोन ) अंडर-14 कंपाउंड इवेंट तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में बुधवार को सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अक्टूबर तक एसडीएम स्कूल जमशेदपुर में किया जा रहा है। आर्यना कुमारी जोन्हा आर्चरी सेंटर में प्रैक्टिस करती है। इस टूर्नामेंट को सेण्ट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेण्डरी एजुकेशन करा रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से सीबीएसई नेशनल टीम का सेलेक्शन किया जाएगा। जोन्हा तीरंदाजी सेंटर के कोच रोहित कोयरी, जिला परिषद सद्स्य राजेंद्र शाही मुंडा ने आर्यना को इस सफलता पर बढ़ाई दी है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم