GA4-314340326 एसएसबी अनगड़ा में आठ दिवसीय मिलेट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ

एसएसबी अनगड़ा में आठ दिवसीय मिलेट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ

angara(ranchi)  ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा अनगड़ा में आठ दिवसीय मिलेट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण उषा मार्टिन फाउंडेशन एवं इटकी वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार व विशिट अतिथि डॉ मयंक मुरारी, उप कमांडेंट अजय यादव, प्रवीण कुमार हसदे, सहायक कमांडेंट संचार जयप्रकाश रंजन, इटकी वेलफेयर फाउंडेशन के सुनील एवं अनुपम  उपस्थित थे। कमांडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को केवल मिलेट्स से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार एवं स्थायी आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को मिलेट्स के विभिन्न प्रकार, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन, मिलेट्स आधारित खाद्य उत्पादों की तैयारी, पैकेजिंग, गुणवत्ता, विपणन तथा स्वरोजगार की संभावनाओं से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم