
रावण दहन से पूर्व विधायक कोचे मुंडा, बीडीओ, डीएसपी व अन्य।
Torpa (Khunti): सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में हुए रावण दहन मंगलवार को देर शाम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब बीस हजार की संख्या में दर्शक ब्लॉक मैदान पहुंच कर इस आयोजन के गवाह बने। तोरपा में धु धु कर जला रावण, अधर्म पर हुई धर्म की व अंधकार पर उजाले के विजय का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। विधायक कोचे मुंडा ने जैसे ही रावण के पुतला में आग लगाई पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान उन्होंने राम के पुरुषोत्तम श्रीराम बनने की कथा सुनाई। अधर्म पर धर्म की इस जीत को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी पड़ी थी। इससे पूर्व विधायक कोचे मुंडा, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, बीडीओ कुमुद झा, थाना प्रभारी मनीष कुमार, उप प्रमुख संतोष कर, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, एसआई विवेक प्रशांत, विश्वजीत ठाकुर, भगीरथ राय, महावीर साहू, विनोद भगत, कृष्ण भगत सहित कई अतिथियों का सार्वजनिक दुर्गा पूजा के अध्यक्ष संजय साहू व समिति सदस्यों के द्वारा चूनरी ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
Lord Shri Ram was called Purushottam only after going to the forest: Koche Munda
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.