![]() |
दुकान पर पानी पीने के दौरान हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित चौकीदार राजकिशोर महतो बीते रविवार की रात करीब 9:30 बजे बुंडू से अपने पुत्र से मिलकर लौट रहे थे। इस दौरान वे पैका स्थित प्रदीप महतो की दुकान पर पानी पीने के लिए रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान पैका सियार बेड़ा निवासी विजय महतो अपनी पिकअप वैन लेकर वहां पहुंचा और अचानक गाली-गलौज करने लगा। मामला तब और बढ़ गया जब वहां जगदीश महतो भी पहुंच गया। उसने चौकीदार को वहां से चले जाने की बात कहते हुए पीछे से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद विजय महतो ने अपने चचेरे भाई अजय महतो को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि जगदीश महतो के इशारे पर अजय और विजय ने लात-घूंसों से चौकीदार के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में अजय महतो फिलहाल फरार चल रहा है।
दो आरोपितों को पकड़ा फिर छोड़ा
मामले को लेकर मंगलवार को अनगड़ा थाना में चौकीदार के बयान पर विजय महतो, अजय महतो और जगदीश महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगदीश महतो और विजय महतो को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में मंगलवार को दोनों आरोपितों को छोड़ दिया गया।
थाना प्रभारी का पक्ष
इस संबंध में अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी में गैर-जमानती बीएनएस की धाराएं लगाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित का मेडिकल नहीं हुआ था और दोनों आरोपियों को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। दूसरी ओर, गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों को इस तरह आसानी से थाना से मुक्त कर दिए जाने से चौकीदार वर्ग में पुलिस के खिलाफ गहरा असंतोष और आक्रोश देखा जा रहा है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.