angara(ranchi) रावण दहन समिति गेतलसूद के द्वारा बुधवार को गेतलसूद स्कूल मैदान में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। साथ ही रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें नागपुरी के कई प्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी व विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा व अतिथि के रूप में मुखिया शांति मुंडा, रौशनलाल मुंडा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, रामसाय मुंडा, शालिनी प्रिया, संजय पटेल, सुनील महतो उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने की। 50 फीट का रावण, 45 फीट का कुंभकर्ण व 40 फीट का मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व आकर्षक आतिशबाजी की गई। मौके पर दुर्गा पूजा समिति गेतलसूद के द्वारा आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता के सफल बच्चों को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, सचिव संजय नायक सहित उपमुखिया शंकर बैठा, राजेश लोहरा, गणेश लोहरा, गौरीशंकर मुंडा, बिगेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, सीताराम मुंडा, हर्ष राज सिंह, रवि चौधरी, विशू गोस्वामी, टिंकू गोस्वामी, मदन कुम्हार, सुरेंद्र गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.