 |
| सहैदा मोड़ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोगता |
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) देवी मंडप पूजा समिति सहैदा के द्वारा बुधवार को रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोगता ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। विशिष्ट अतिथि कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष पारसनाथ भोगता ने की।
मंत्री सत्यानंद व कांके प्रमुख सोमनाथ मुण्डा का हुआ भव्य स्वागत
 |
| मंत्री व प्रमुख का स्वागत करते पारसनाथ भोगता |
मंत्री भोगता के सहेदा मोड़ पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार चिंता देवी व राजदेव नायक ने घंटो तक दर्शकों को झूमाया। मुख्य आकर्षण मरदानी नाच, झूमर नाच व पाइका नाच रहा। पिछले 16 सालों से लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
 |
| सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार |
मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। इस तरह के कार्यक्रम होने से हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का अवसर मिलता है। कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुण्डा ने आयोजन समिति को बधाई दी। कहा कि झारखंड की आत्मा तो सांस्कृतिक इवेंट में बसती है। इसे सामूहिक रूप से संरक्षित करने की जरूरत है।
 |
| उमड़ी भीड़ |
 |
| उपस्थित अतिथिगण |
इस अवसर पर मुखिया राजेन्द्र बेदिया, उपमुखिया मनी मुंडा, श्रवण मुंडा, सिकंदर रजवार, नीलमोहन पाहन, साहेबराम भोगता, सोमनाथ बेदिया सहित आयोजन समिति के उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, सचिव नंदलाल राम, सहसचिव श्रीनाथ महतो, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, सहकोषाध्यक्ष महावीर भोगता, प्रवक्ता शिवधर रजवार, सहप्रवक्ता मनोज पाहन, मुख्य संरक्षक विनोद रजवार, उदय महतो, रथुवा मुंडा, सीताराम रजवार, नागेश्वर महतो, बिहारी महतो, बिरजू लोहार, सुरेश करमाली, दीपक राम, गोपाल करमाली, हरीश भोगता, रवि भोगता, विजय करमाली, बबलू राम आदि उपस्थित थे।
मंत्री सत्यानंद ने शुरू की खिजरी विस की चुनावी तैयारी
 |
| अपने विचार रखते मंत्री सत्यानंद |
सहैदा मोड़ के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोगता ने खिजरी विस को अपना राजनैतिक कर्मभूमि बनाने का संकेत दे दिया। भोगता जाति को अजजा की सूची में शामिल किये जाने के बाद से सत्यानंद भोगता चतरा विस सीट से चुनाव नही लड़ सकते है। चतरा विस सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। हालांकि वे चतरा लोस सीट से चुनाव लड़ सकते है। लेकिन इनके लिए सामान्य सीट के मुकाबले किसी अजजा सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ना मुफीद होगा। अजजा के लिए सुरक्षित खिजरी सीट को वे ज्यादा सेफ मान रहे है। यही कारण है कि हाल के समय में सत्यानंद भोगता ने खिजरी विस में अपनी राजनितिक गतिविधि बढ़ा दिये है। पहले चरण में अपने समाज के लाेगों के साथ साथ खिजरी विस के शुभचिंतकों से लगातार मिल रहे है। इस मामले को लेकर बैठकों का कई दौर हो चुका है। जानकार लोगों ने बताया कि वे किसी ना किसी कार्यक्रम के बहाने खिजरी में अपनी सक्रियता बनाये रखना चाहते है। ताकि जनता के बीच एक मैसेज जाए। आनेवाले कुछ माह खिजरी विस के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर विभागीय कार्यक्रम चलाने की योजना है। ताकि सरकार की योजना व विभाग की योजना से खिजरी की जनता को जाेड़कर अपनी उपस्थिति करा सके।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.