GA4-314340326 सिल्ली के बांसारूली में माता की जगराता में झूमे श्रद्धालु

सिल्ली के बांसारूली में माता की जगराता में झूमे श्रद्धालु

 

silli(ranchi)  श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बॉसारूली में दुर्गा पूजा के 25वीं वर्षगांठ पर नवमी में माता की जगराता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भजन गायक जोली छावड़ा एवं ग्रुप के द्वारा भजन प्रस्तुत की गई।जोली छाबड़ा व साथी कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति, एवं माता की झांकी का प्रदर्शन किया गया। यहां पर कन्या पूजन भी किया गया। जोली छाबड़ा ने जैसे ही चलो माता ने बुलाया है के भजन की प्रस्तुति देते ही श्रद्धालु झूमने में मजबूर हो गए। इन्होंने लगातार एक से एक भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम से पूर्व श्री श्री दुर्गा पूजा पंडाल के समीप  वैष्णो देवी माता एवं शेरावाली मां दरबार सजाया गया। जहां गणेश वंदना कर भजन गंगा का प्रारंभ किया। जागरण में  माता रानी के दरबार में महिलाओं, पुरुषों के साथ साथ नन्हे मुन्हे बचे हाजरी लगाने आए। इस दौरान कोलकाता से आये कलाकारो ने माता की झांकी के साथ-साथ कई यादगार दृश्य को प्रस्तुत किया। 

माता की जगराता सुनने सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो भी शामिल हुए। इस मौके पर पूर्ब जिला परिषद सदस्य गौतम कुमार साहू ,विनोद प्रसाद साहू, मधुसूदन महतो, अजय कुमार साहू, दिनेश कुमार साहू, विजय कुमार साहू, धनेश्वर बेदिया, अरबिंद कुमार साहू, रोशन कुमार साहू, प्रमोद गुप्ता समेत समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم