silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लुपंग मैदान में करम मिलन समारोह का आयोजन रविवार के दिन संपन्न हुआ। आदिवासी समुदाय के लोग पिस्का, मेदिनी, चातामबाड़ी, जारू, सुलमजुड़ी, मोदीडीह, अजयगढ़, नागेडीह, लोवादाग से जुलूस के साथ लुपुग मैदान में पारंपरिक गीत गाते हुए ढोल नगाडे बजाते हुए करम अखड़ा में सम्मिलित हुए एवं करम अखड़ा में पूजा करने के बाद पारंपरिक नृत्य कर लोगों को जागृत किया। मुख्य अतिथि नीरज मुंडा (राजी पहडा प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष), जलेश्वर उरांव राष्ट्रीय महासचिव, सोमे उरांव जिला अध्यक्ष लोहरदगा, रामदेव उरांव, मंती उरांव ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि करम पर्व प्राकृतिक का पर्व है। यह हम लोगों को अपने संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने का संदेश देती है। हमें आपस में मिलजुल कर यह त्योहार को मनाना चाहिए।यह अच्छी फसल और स्वास्थ्य के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में पाहन द्वारा करम डाल का विसर्जन कराया गया। इस मौके पर गोंदुरा उरांव मुख्य संरक्षक सरना समिति सिल्ली, भारत मुंडा मुखिया सिल्ली पंचायत, लालराम उरांव मुखिया बासारूली पंचायत, सीमा गोझू मुखिया लुपुग, शर्मिला कुमारी मुखिया टुटकी पंचायत, कमलनाथ माझी पूर्व प्रमुख समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
सिल्ली में हुआ करम मिलन समारोह
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.