silli(ranchi) सिल्ली स्टेडियम में रविवार को चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग का मैच सीएजे टाटा बनाम बोकारो स्पोटिंग व बाबा स्पोटिंग बनाम एचएलएम स्पोटिंग के बीच मैच खेला गया। पहला मैच सीएजे टाटा बनाम बोकारो स्पॉटिंग के बीच खेला गया। जिसमे दोनों टीमो के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने अपने टीमों के लिए एक-एक गोल से मैच ड्रॉ रहा । वहीं दूसरा मैच बाबा स्पॉटिंग बनाम एचएलएम स्पोटिंग के बीच खेला गया। एचएलएम स्पोटिंग टीम के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए तीन गोल दागा। मैच के दौरान विधायक सुदेश महतो भी स्टेडियम में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर गूंज परिवार अध्यक्ष जयपाल सिंह, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बडाईक, मोहसीन खान, आजसु प्रखण्ड अध्यक्ष रवीन्द्र करमाली, सिंटू कुमार कमेंटेटर कमल महतो , गोपाल केडिया, नंदकिशोर महतो आदि उपस्थित थे।
कैमरे की नजर:


.jpeg)


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.