GA4-314340326 रुडसेट संस्थान में स्वास्थ्य जांच शिविर

रुडसेट संस्थान में स्वास्थ्य जांच शिविर

silli(ranchi)  श्री धर्मस्थला मंजुनाथेश्वर  शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रुडसेट संस्थान सिल्ली में रविवार को पूर्व  प्रक्षिणार्थी  एवं प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डाइजेस्टिव केस्ट्रो लिवर क्लिनिक रांची के  डॉ चंदन कुमार यादव  ने प्रशिक्षुओं को  पेट, आंत एवं लिवर संबंधित जांच किया और शरीर को स्वस्थ रखने के तरीके एवं अच्छी आदतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लीवर शरीर के सबसे महत्व पूर्ण अंगों में से एक है। खान पान की अच्छी आदतों को ठीक रखने का प्रयास करना चाहिए। रूडसेट संस्थान के निदेशक  संजीत कुमार ने अतिथियों को गुलदस्ता और सॉल देकर समानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर वरिष्ट संकाय अनिल कुमार, जगदीश महतो, अतिथि संकाय मुकेश कुमार ,सुशील पांडे, विजय कुमार, महेश रुहिदास आदि  मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم