 |
| योग शिक्षिका को सम्मानित करते |
silli(ranchi) सिल्ली में बुधवार को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर योग शिक्षक एवं योग शिक्षिकाओं को उपहार देकर एवं प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर केक खिलाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आसन, प्राणायाम व्यायाम आदि किये गये। सम्मानित किए गए योग शिक्षिका भावना गुप्ता, गायत्री कुमारी, योग शिक्षक समल महतो, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार महतो, उमाशंकर मालाकार, मदन कुमार महतो, दिलीप कुमार डे, शत्रुधन गुप्ता समेत कुल नौ योग शिक्षक /शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक मदन कुमार महतो ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना था। समाज में स्वस्थ जीवन शैली की और एक नया नजरिया लाना था। इस दैनिक योग कक्षा में सभी स्वस्थ, समर्थ, शिक्षित, एवं योग के प्रति तन, मन, धन से समर्पित है। आशा करता हूं आये दिन इसी प्रकार के रचनात्मक कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.