GA4-314340326 राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शामिल होने पहुंचे सिल्ली

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शामिल होने पहुंचे सिल्ली

जन्माष्टमी में शामिल हुए राज्यपाल
silli(ranchi) राज्यपाल सीपी  राधाकृष्णन बुधवार को सिल्ली के कुटाम स्थित भक्ति वेदांत विद्याभवन गुरुकुल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। अपने संबोधित में राज्यपाल ने कहा कि गुरुकुल बच्चों में सकारात्मक एवं रचनात्मक ऊर्जा का संचार करती है। श्री कृष्ण विश्व के सर्वश्रेष्ठ गुरु है। उन्होंने भगवत गीता में जो भी अर्जुन को शिक्षा दी है वह वास्तव में मानव दर्शन है हमें जीवन के विभिन्न परिस्थितियों में उचित मार्गदर्शन करती है।  उन्होंने कहा कि भारत पहले भी विश्व गुरु था और आज भी विश्व गुरु बनने की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुरुक्षेत्र के युद्ध के बाद प्रभु श्रीकृष्ण की परिपूर्ण और समृद्ध भारत की  भविष्यवाणी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से जल्दी ही सच होने वाला है। इस मौके पर सांसद संजय सेठ, विधायक सुदेश कुमार महतो,  डॉ राजा राम महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा देवी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, गदाधर दास सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को सम्मानित किया

 राज्यपाल ने  अंतर स्कूल डांस प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सांसद संजय सेठ एवं विधायक सुदेश महतो ने भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। गुरुकुल के शिष्यों ने महामहिम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم