ब्यूरो चीफ / गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड में अवैध माइका (अभ्रक) के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गड़कुरा पंचायत के सेवाढाब में एक अवैध गोदाम पर छापेमारी कर लगभग 20 टन माइका और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है। बरामद माइका की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
गोदाम सील करवाते एसडीओ व अन्य अफसर।
शुक्रवार देर शाम खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने सेवा ढाब-बरवाडीह मुख्य मार्ग स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यह अवैध गोदाम अशोक यादव (पिता- चमारी यादव) का बताया जा रहा है।
जांच के दौरान गोदाम के भीतर करीब 15 टन अवैध माइका का भारी भंडारण मिला। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे गोदाम को सील कर दिया।
छापेमारी के दौरान गोदाम से निकल रहे एक पिकअप वाहन को भी रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उस पर 5 टन अवैध माइका लदा हुआ मिला। पुलिस ने पिकअप और उस पर लदे अभ्रक को जब्त कर तिसरी थाना ले आई है।
छापेमारी टीम में ये अधिकारी थे शामिल
इस संयुक्त छापेमारी अभियान में खोरीमहुआ एसडीओ समीर रेनियर खलखो, तिसरी अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद, जिला खान इंस्पेक्टर शुभम दत्ता, तिसरी थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.