गिरिडीह : तिसरी में अवैध गांजा की खेती पर बड़ा प्रहार, अरहर के खेत और स्कूल के पास उगी फसल नष्ट

Giridih: Illegal cannabis crop destroyed in Tirhi
गांजा की फसल नष्ट करते पुलिस जवान।
ब्यूरो चीफ /  गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लोकाय नयनपुर थाना और थानसिंहडीह ओपी क्षेत्र के छोरड़वा गांव में पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही गांजा की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस गांव में घरों के पीछे, स्कूल के पास और अरहर की फसल के बीच छिपाकर बड़े पैमाने पर गांजा उगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार और थानसिंगडीह ओपी के एएसआई अरुण कांत पांडेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की गई।

फसल को रौंदकर किया गया नष्ट

पुलिस ने लहलहा रही भारी मात्रा में गांजा की फसल को रौंद दिया। उसे मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया।

जमीन मालिकों पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन-जिन जमीनों और खेतों में गांजा उगाया गया था, उनके असली मालिकों की पहचान की जा रही है। राजस्व रिकॉर्ड और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद सभी चिन्हित लोगों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक दशक बाद फिर लौटा अवैध खेती का खेल

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 10 साल पहले थानसिंहडीह क्षेत्र में उग्रवाद की आड़ में अफीम की खेती बड़े पैमाने पर होती थी। हालांकि, पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से उस पर रोक लग गई थी, लेकिन अब एक बार फिर अवैध गांजा की खेती ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के गांजा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم