angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में सोमवार को जेयूटी के सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्कयूवेशन,एंट्रेंप्रेनेरशिप(सीआईआईई) के तत्वाधान में आईडिया ट्राइब 2026 फेज़ 3 बूटकैंप का आयोजन हुआ। इसमें जेयूटी से सम्बद्ध रांची एवं आसपास के विभिन्न तकनिकी संस्थानों के विद्यार्थी समूहों ने भाग लेकर अपने इन्नोवाटिव आइडियाज की प्रस्तुति दी। विशेषज्ञ के रूप में उमेश प्रसाद साह प्रिंसिपल जनरल मैनेजर, बीएसएनएल(आईटीएस), इंद्रजीत यादव, निदेशक एमएसएमई रांची एवं जेयूटी(सीआईआईई) की डिप्टी सीईओ डॉ अनीता सिन्हा थे। अलग अलग संस्थानों के विद्यार्थी समूहों ने अपने अपने मॉडलों के प्रोटोटाइप प्रस्तुत किया। बता दें कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आइडियाज के चयन के बाद जेयूटी द्वारा प्रोजेक्ट क्रियान्वयन के लिए 20 से 25 लाख सीड फंड उपलब्ध कराया जाएगा। बूटकैंप में जेयूटी रांची, रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, गवर्नमेंट विमेंस पॉलिटेक्निक रांची, आरटीसी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक, सीआईटी रांची के विद्यार्थी शामिल हुए। संस्थान के इंस्टिट्यूट इनोवेशन कॉउन्सिल के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा नव प्रवर्तकों को सशक्त बनाना एवं स्वदेशी उधमिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान सीआईटी के प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, इंस्टिट्यूशन इनोवेशन कॉउन्सिल के कन्वेनर विनीत कुमार, डीन अकेडमिक प्रो अरशद उस्मानी, डॉ रणवीर कुमार, डॉ पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.