angara(ranchi) ग्रामीण युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की कवायद को लेकर सोमवार को जोन्हा पंचायत सचिवालय में “वो हब जोन्हा” से डिजिटल मोबिलाइजेशन बस सेवा शुरू हुआ। हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। चार दिनों(2-5 नवंबर) तक क्षेत्र के 16 गांवों एवं प्रमुख स्थानों पर डिजिटल बस पहुंचेगी। इसके तहत ग्रामीणों को रोजगार, उद्यमिता, उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, कृषि एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी का डिजिटल बस के माध्यम से गांवों में वीडियो प्रदर्शन, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रत्यक्ष संवाद आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा, ग्राम प्रधान रिझुवा मुंडा, जगन्नाथ शाही, ग्राम प्रधान भीष्म शाही मुंडा, बरवादाग पंचायत मुखिया सारथी देवी, पंचायत समिति सदस्य सरनी देवी, राजेश महतो, शिरोमणि बांडो, सत्यनारायण मुंडा, बीरेंद्र मुंडा, बलराम मुंडा, सुशांति सुरीन, प्रभा मगदली तिर्की, रामबृक्ष महतो, बीरेंद्र अहीर, अफसरी खातून, हरदयाल मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.