GA4-314340326 अंतरराज्यीय वाहन चोरी व ठगी गिरोह के दो सदस्यों को भेजा गया जेल

अंतरराज्यीय वाहन चोरी व ठगी गिरोह के दो सदस्यों को भेजा गया जेल

KANKE,(RANCHI)। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुहाना सिटी में गुरुवार की सुबह की गई छापेमारी में बरामद चोरी के दो थार और चार टू व्हीलर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर खान के दो भाइयों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। इरफान खान और अमन खान को जेल भेजा गया है। दरअसल समीर खान फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा सिम के द्वारा दिल्ली सहित अन्य राज्यों से गाड़ियां भाड़े पर लेने के बाद उनको चुरा लेता था। जीपीएस हटाने के बाद वह उनको रांची के कांके स्थित अपने भाई के मकान तथा सिवान के पुश्तैनी घर में कथित तौर पर छिपा देता था। साथ ही उसके द्वारा अलग-अलग गैराजों में भी गाड़ियां रख दी जाती थीं। कुछ दिनों पूर्व दिल्ली से चोरी गए थार की पड़ताल के क्रम में उनके मालिकों से मिले इनपुट पर कांके पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। हालांकि मुख्य सरगना समीर खान भाग निकलने में सफल रहा। बताते चलें दिल्ली और गोंदा थाने में समीर खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं रांची की एक महिला के साथ भी इसने ठगी की है। उस महिला ने समीर के भाई अमन की पहचान करते हुए उसकी संलिप्तता की पुष्टि भी की है। वहीं शुक्रवार को भी चोरी गए एक गाड़ी का मालिक कांके थाना पहुंच कर समीर के एक भाई के चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया था। समीर खान मूल रूप से सिवान जिले का रहने वाला है। कांके के सुहाना सिटी में उसके भाई का घर है। उसने इसको ही चोरी के वाहनों को छिपाने का अड्डा बनाया हुआ था। इसमें उसके भाई भी कथित तौर पर संलिप्त हैं तथा उसको भगाने में भी उनका ही हाथ था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم