GA4-314340326 कांके पुलिस ने किया डकैती मामले का उद्भेदन, छह को भेजा गया जेल

कांके पुलिस ने किया डकैती मामले का उद्भेदन, छह को भेजा गया जेल

फोटो: प्रेस कांफ्रेंस कर कांके डकैती कांड के उद्भेदन की जानकारी देते ग्रामीण एसपी और डीएसपी। KANKE,(RANCHI)। राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू रिंग रोड के पास आर्दश नगर कॉलोनी, गागी में कृषि पदाधिकारी रामशंकर प्रसाद सिंह के मकान में 13 अक्टूबर को अहले सुबह की गई भीषण डकैती मामले का उद्भेदन कर लिया गया है। सात हथियारबंद अपराधकर्मियों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। उनके घर से सोने और चांदी के जेवरात सहित लगभग 41 लाख नकद रूपये की लूट की गई थी। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण गौरव गोस्वामी के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक मु०-प्रथम, रांची अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस दल का गठन कर उद्भेदन का दायित्व दिया गया था। पुलिस दल ने तकनीकी शाखा के सहयोग से दिन-रात लग कर मामले का उद्अभेदन करने में सफलता पाई है। प्रेस कांफ्रेंस में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि घटना को कारित करने में अबतक 14 अपराधकर्मियों को संलिप्त पाते हुए चिन्हित किया गया है। घटना में शामिल कुल छह अपराधकर्मियों बीर बहादूर सिंह पिता-अयोध्या सिंह उर्फ राम अयोध्या सिंह, पता- बखोरापूर, थाना-बड़हरा भोजपूर, बिहार, सुधीर कुमार, पिता-रामनारायण राय, पता- बखोरापूर, थाना-बड़हरा, भोजपूर, बिहार, कम्मो देवी, पति-नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ चौहान, सा०-धरमपूर, थाना-संदेश, जिला-भोजपुर, बिहार वर्तमान सा०-अल्कापूरी, रातू रोड़, थाना-सुखदेवनगर, रांची, चन्द्रशेखर पाण्डेय, पिता-कृष्णदेव पाण्डेय, सा०-करनी, थाना-इटखोरी, जिला-चतरा, वर्तमान पता-इन्द्रपुरी कॉलोनी, रोड़ नं0-14, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची, सुमीत कुमार सिंह, पिता-संत बिलास सिंह, सा०-सुरौधा, थाना-इटाढ़ी, जिला-बक्सर, बिहार, वर्तमान सा०-एदलहातु, मोहराबादी, थाना-बरियातु, रांची, और रजनीश सिंह, पिता-स्व० मानदेव सिंह, सा०-खडीहा, थाना-मुफ्फसील, जिला-औरंगाबाद, बिहार वर्तमान सा०-रांची रोड़, अशोक सिनेमा हॉल सेवा कॉलोनी, थाना-कुजु ओ०पी०, रामगढ़ को बरियातु थाना क्षेत्र, दलादली ओपी एवं सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी बीर बहादूर सिंह के पास लूट की 1,20,000 रुपये एवं एक मोबाईल फोन, सुधीर कुमार के पास से 1,04,000 और रुपये दो मोबाईल फोन तथा कम्मो देवी के पास से दो लाख रूपया, एक मोबाईल फोन एवं शेष अपराधकर्मियों के पास से चार मोबाईल फोन बरामद किया गया है। ये लोग अगस्त माह से ही मकान की लगातार रेकी कर रहे थे। घटना को अंजाम दिये जाने के पश्चात् घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग का इनोवा वाहन JH14C-4405 के माध्यम से अपराधकर्मी घटनास्थल से भागे थे। ये लोग पिठौरिया थाना क्षेत्र में वाहन छोड़कर अलग-अलग भाग निकले थे। अनुसंधान के कम में उक्त इनोवा वाहन को लावारिस हालत में कोकदोरो चौक के पास से बरामद किया गया। वहीं घटना कारित करने में एक प्रयुक्त एक अन्य काले रंग का स्कॉर्पियों वाहन JH01 EX-1156 को भी बरामद किया गया है। कांड में गिरफ्‌तार अपराधकर्मी रजनीश सिंह एवं बीर बहादुर सिंह का अपराधिक इतिहास भी रहा है। अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ के आधार पर लूटे गये नकद एवं कीमती जेवरात की बरामदगी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस दल में डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कांके कुणाल कुमार, रामनारायण सिंह, थाना प्रभारी, नामकुम, सब इंस्पेक्टर तंजिल खान, एनएलयू ओपी प्रभारी, सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रभारी दलादली ओपी, सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, थाना प्रभारी पिठोरिया थाना, सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, ओपी प्रभारी, खरसीदाग, सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, सब इंस्पेक्टर रौशन कुमार, सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर राज कुमार तिग्गा, सब इंस्पेक्टर गंगाधर सिंह, गगन कुमार ठाक, बलेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم