GA4-314340326 महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण


angara(ranchi)  भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ व सहचर भारती के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को गेतलसूद में दो दिवसीय गृह उद्योग प्रशिक्षण का उदघाटन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जेलेंद्र कुमार ने इसका उदघाटन किया। प्रक्षिक्षण सहचर भारती के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री लक्ष्मण पात्र ने दिया। महिलाओं को 201 तरह के घरेलू उद्योग से संबंधित प्रक्षिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अनगड़ा प्रखंड के सिरका, गेतलसूद, बीसा, नवागढ़, कुच्चु, हरातू, हेसातु पंचायत के 200 महिलाएं शामिल है। इस महिलाओं को फिनाइल, नहाने व कपड़ा धोने का साबुन, टॉयलेट क्लीनर, बर्तन धोने का साबुन, हैंडवॉश, मच्छर भगाने का लिक्विड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं की सहायता के लिए गेतलसूद में एक सेंटर खोला गया। यहां पर निर्माण सामग्री उपलब्ध रहेगा। साथ ही तैयार मॉल की खरीद बिक्री की जाएगी। जेलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला स्वालंबन को लेकर केंद्रीय सहकारिता विभाग के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। घरेलू उद्योग खोलने  समिति को वित्तीय मदद भी की जाएगी। उद्देश्य है देश की महिलाओं को उद्यमी बनाना। इस अवसर पर सीताराम मुंडा, जयशंकर मुंडा, उपमुखिया शंकर बैठा, भाजपा गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, दिलीप मिर्धा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم