 |
| अध्यक्ष मनक करमाली |
angara(ranchi) सालहन निवासी मनक करमाली गुरूवार को पांच साल(2026-31) के लिए निर्विरोध सालहन लैंपस के अध्यक्ष चुने गए। मनक करमाली निर्वतमान अध्यक्ष रोहित करमाली के सगा भाई है। सालहन बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड की प्रबंध समिति का चुनाव आज गोंदलीपोखर स्थित लैंपस कार्यालय में हुआ। निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रितेश पात्रा थे। पूरी कमिटि का निर्विरोध चुनाव हुआ। सभी को निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया गया। हरिनाथ पाहन को उपाध्यक्ष व प्रबंध समिति सदस्यों के रूप में किशोर मुंडा, जितेंद्र पाहन, सिनोज करमाली, मीना देवी, अनिता देवी, उषा देवी, रीता देवी का चयन किया गया। निर्विरोध चुनाव के बाद मनक करमाली ने बताया कि सभी सामूहिक निर्णय से किसानों के विकास को लेकर काम करेंगे। प्रयास होगा समय पर किसानों को खाद, बीज दवा आदि मिल सके।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.