angara(ranchi) कुच्चू के बदरी अंबाटुंगरी सोहराय जतरा का आयोजन 11 नवंबर को किया जाएगा। जतरा समिति के सदस्यों की बैठक गुरूवार को जतरा स्थल में ग्रामप्रधान बालेश्वर बेदिया की अध्यक्षता में हुई। संचालन सोहराई बेदिया ने किया। 11 नवंबर को सोहराय तजरा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। जतरा समिति का अध्यक्ष बालेश्वर बेदिया, सचिव सौहराई बेदिया, कोषाध्यक्ष शनिचरवा बेदिया, संरक्षक मुखिया सहदेव बेदिया, जोन तिग्गा, ग्रामप्रधान जयदेव बेदिया, डा. सचीमोहन कुम्हार, उपाध्यक्ष जीतराम बेदिया, दसैंया बेदिया, अनिल बेदिया, रामचरण बेदिया, सहसचिव शम्भू लोहरा, शंकर बेदिया, सुबोध बेदिया, बिरसू बेदिया, सोनू करमाली, सुखराम बेदिया व कार्यकारिणी सदस्य राजेश बेदिया, विनोद लोहरा, दिलीप लोहरा सुलेन्दर बेदिया, जगेश्वर बेदिया, दिनेश बेदिया, घुना बेदिया को बनाया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.