GA4-314340326 गिरिडीह : अंतरजिला चोर गिरोह के 7 शातिर चोर गिरफ्तार, 13 चोरी कांडों का उद्भेदन

गिरिडीह : अंतरजिला चोर गिरोह के 7 शातिर चोर गिरफ्तार, 13 चोरी कांडों का उद्भेदन

Giridih: 7 cunning thieves from an inter-district gang arrested; 13 theft cases solved.
प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी देते गिरिडीह एसपी।
अमित सहाय / गिरीडीह : गिरिडीह पुलिस ने बगोदर-सरिया और खोरीमहुआ अनुमंडल में आतंक बने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक ((एसपी) के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल (SIT) ने सात चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिक्षक डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बीते 16 अक्टूबर की रात को सरिया थाना एवं बरकट्ठा ओपी की गश्ती दल ने बगोडीह में चोरी करके भाग रहे चोरों का पीछा किया। पुलिस ने इस दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले लोहे के औजार, की-पैड मोबाइल फोन बरामद किए, पर अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग निकले। इसी मामले में सरिया के बागोडीह की शांति के आवेदन पर सरिया थाने में कांड संख्या 159/2026 दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम में SIT ने त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी अभियान चलाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। इस गिरफ्तारी से सरिया, धनवार, बिरनी एवं बगोदर थाना क्षेत्र के चोरी के 13 कांडों का सफल उद्भेदन हुआ है।

गहने, नकदी व बाइक बरामद

इम दौरान सोना लगभग 24.5 ग्राम (अनुमानित मूल्य ₹3,70,000/-), चांदी की पायल- एक पीस, नकद- ₹25,000/, कांसा एवं पीतल के बर्तन करीब 25 किलोग्राम, गैस सिलेंडर दो पीस, घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तीन पीस, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का औजार बरामद किया गया।

गिरफ्तार चोरों का है पुराना आपराधिक रिकार्ड

गिरफ्तार अभियुक्त में कन्हैया कुमार सिंह (20 वर्ष), बेलदारडीह राजधनवार, धनवार, सुजीत कुमार सिंह, बरजो, धनवार, कृष्ण कुमार, टुंडरो साव, राजधनवार, धनवार, संतोष प्रसाद (42 वर्ष), राजधनवार, हर्ष कुमार, राजधनवार, अनिल वर्मा, राजधनवार, राजेश कुमार कसेरा (48 वर्ष), राजधनवार शहीद चौक, धनवार। सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर धनवार और हीरोडीह थानों में पूर्व से मामले दर्ज हैं। कन्हैया कुमार सिंह पर धनवार थाना कांड संख्या 55/26 धारा 303(2)/317(4)/317(5) BNS एवं सुजीत कुमार सिंह पर धनवार 55/26 और हीरोडीह थाना 87/2025 के मामले दर्ज हैं। छापेमारी में बगोदर-सरिया के डीएसपी धनंजय राम, खोरीमहुआ के डीएसपी अमरेंद्र कुमार, सरिया के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह, धनवार थाना प्रभारी प्रबेश कुमार, बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, बरकट्‌ठा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय आदि शामिल हैं।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم