पीड़ितों के बीच 4.28 करोड़ के चेक बांटे गए, हाईकोर्ट जज ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
![]() |
| महिला को चेक प्रदान करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश। |
प्रधान जिला जज बोले- लोक अदालत से सबको लाभ
उद्घाटन के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष DLSA गिरिडीह, मार्तंड प्रताप मिश्रा ने कहा कि नालसा, नई दिल्ली के निर्देश पर यह वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत है। इससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलता है और न्यायालयों का बोझ कम होता है। इसमें आपराधिक सुलहनीय, सिविल, बैंक, मोटर दुर्घटना क्लेम, बिजली, वन, उत्पाद, माप-तौल जैसे मामलों का निपटारा किया गया।
इस दौरान मोटर दुर्घटना वाद के पीड़ितों को 4 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक के चेक प्रदान किए गए। साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से कई लाभुकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की परिसंपत्तियां भी बांटी गईं। लोक अदालत के लिए प्रधान जिला जज के निर्देश पर कुल 13 पीठों का गठन किया गया था। सभी पीठों ने अपने-अपने आवंटित मामलों की सुनवाई की। कार्यक्रम का संचालन DLSA के प्रभारी सचिव शरत निशिकांत कुजूर ने किया। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संतोष कुमार सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी और पारा लीगल वॉलंटियर्स मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.